फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: नहीं जानते होंगे पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभों के बारे में? यहां जानें पूरी डिटेल्स

Fri, 28 Mar 2025 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आप भी जुड़ना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें और फिर आप इस योजना से जुड़कर कई आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार समय-समय पर कई योजनाओं को शुरू करती है जिससे वो अलग-अलग वर्गों को कई तरह के लाभ देने की कोशिश करती है। इसी क्रम में सितंबर 2023 में एक योजना शुरू की गई जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार ने लॉन्च किया और ये योजना लगातार जारी है। मौजूदा समय में इस योजना से काफी लोग जुड़े हैं। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिल सकते हैं जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं इस योजना से?
  • इस योजना से जुड़ने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। फिर यहां पर आपको लॉगिन में जाकर एप्लीकेंट लॉगिन पर क्लिक करके आप अपनी आईडी बनाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ेंगे तो ये लाभ मिलेंगे
  • आप अगर इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले तो कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए लाभार्थी को ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • योजना के अंतर्गत इसेंटिव देने का भी प्रावधान है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़ने के बाद आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं जिससे लाभार्थी टूलकिट खरीद सकते हैं
  • इसमें लाभार्थियों को लोन देने की भी सुविधा है और ये लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें सबसे पहले तो एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। आपको ये लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है जिसके बाद आप जब इस लोन को वापस कर देते हैं, तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। ये लोन भी आपको कुछ महीनों के लिए दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें