फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीआई पेमेंट तो पूरी हो गई, लेकिन सामने वाले को नहीं मिले पैसे? जानें ऐसे में क्या करें और क्या नहीं

Wed, 07 Oct 2026 03:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UPI Payment: यूपीआई से पैसे कट गए, लेकिन सामने वाले के खाते में नहीं पहुंचे तो पहले ट्रांजैक्शन स्टेटस और बैंक बैलेंस चेक करें। अगर पैसे क्रेडिट नहीं होते, तो आरबीआई के नियमों के तहत यूपीआई में फंड ट्रांसफर में ऑटो-रिवर्सल की व्यवस्था है।
विज्ञापन
1 of 5
UPI पेमेंट पूरी, पर सामने वाले को नहीं मिले पैसे तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
आज के समय में यूपीआई से पैसे भेजना बेहद आसान हो गया है। मोबाइल से कुछ ही सेकंड में किसी व्यक्ति या दुकानदार के खाते में पैसा भेजा जा सकता है। लगभग हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है।

पर कई बार ऐसा होता है कि आपके बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं और यूपीआई एप पर दिखाता है कि पेमेंट पूरी हो चुकी है, लेकिन सामने वाला व्यक्ति कहता है कि उसके खाते में पैसे नहीं आए हैं। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप कुछ तरीके अपनाकर इस समस्या का हल पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
UPI पेमेंट पूरी, पर सामने वाले को नहीं मिले पैसे तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई पेमेंट पूरी होने पर भी नहीं मिले सामने वाले व्यक्ति को पैसे, तो क्या करें?

सबसे पहले ट्रांजैक्शन डिटेल चेक करें
  • जिस यूपीआई एप से आपने पेमेंट की है, उसमें जाकर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खोलें
  • फिर संबंधित पेमेंट यानी उस पेमेंट पर क्लिक करें जिसमें दिक्कत आ रही है और उसका स्टेटस देखें
  • यह भी देख लें कि यूपीआई ट्रांजैक्शन आईडी, राशि और जिस व्यक्ति को पैसे भेजे गए हैं, उसकी जानकारी सही है या नहीं
  • अगर आपके खाते से पैसे कट गए हैं, तो एक बार अपना बैलेंस जरूर चेक कर लें
विज्ञापन

3 of 5
UPI पेमेंट पूरी, पर सामने वाले को नहीं मिले पैसे तो क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
सामने वाले के बैंक खाते को भी चेक करें
  • कई बार यूपीआई एप में पेमेंट का स्टेटस तुरंत अपडेट हो जाता है, लेकिन बैंक खाते में क्रेडिट दिखने में कुछ समय लग सकता है
  • इसलिए सामने वाले व्यक्ति से दोबारा बैंक बैलेंस या बैंक स्टेटमेंट चेक करने को कहें
  • सिर्फ एसएमएस नहीं आने का मतलब यह नहीं है कि पैसा खाते में नहीं पहुंचा है

4 of 5
UPI पेमेंट पूरी, पर सामने वाले को नहीं मिले पैसे तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
पैसे सामने वाले व्यक्ति को नहीं पहुंचे, तो क्या करें?
  • नियमों के अनुसार, अगर यूपीआई में आपके खाते से पैसा डेबिट हो गया है, लेकिन सामने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे क्रेडिट नहीं हुए हैं, तो ऐसी स्थिति में पैसे को ऑटो-रिवर्स किया जाना चाहिए
  • यूपीआई फंड ट्रांसफर के मामले में अगर सामने वाले व्यक्ति के खाते में पैसे क्रेडिट नहीं हो पाते हैं, तो बैंक को अधिकतम टी+1 (टी का मतलब उस दिन से है जिस दिन ट्रांजैक्शन) दिन   के भीतर रकम वापस करनी होती है
  • अगर इस तय समय के बाद भी पैसे ग्राहक को वापस नहीं मिलते हैं, नियमों के तहत 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बैंक पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI पेमेंट पूरी, पर सामने वाले को नहीं मिले पैसे तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई एप पर शिकायत कैसे करें?
  • आप यूपीआई एप पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • इसके लिए यूपीआई एप में संबंधित ट्रांजैक्शन पर जाकर हेल्प या रिपोर्ट इश्यू वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर यहां पर आप चैट या कॉल द्वारा अपनी ट्रांजैक्शन के लिए शिकायत कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें