Festival Online Shoppin Fraud Alert: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी रौनक बढ़ जाती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट और एप पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान से लेकर कई दूसरी चीजों पर ऑफर दिखाई देते हैं जिसकी वजह से लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। वहीं, इसी बढ़ती ऑनलाइन खरीदारी के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। वे सस्ते ऑफर, फर्जी वेबसाइट, नकली कस्टमर केयर और पेमेंट के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।
ऐसे में त्योहारों की खरीदारी करते समय सिर्फ अच्छी डील तलाशना ही काफी नहीं है। बल्कि, आपको यह भी देखना जरूरी है कि जिस ऑफर या लिंक पर क्लिक कर रहे हैं, वह असली है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप आगे साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...