UPI Payment Deducted But Not Received Guide: आज के समय में ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है। हम सब्जी खरीदने से लेकर बड़े बिल चुकाने तक हर जगह यूपीआई के माध्यम से झटपट भुगतान कर देते हैं। देखा जाय तो इस डिजिटल पेमेंट की वजह से पेमेंट करना काफी सरल हो गया है।
मगर कई बार ऐसा तनाव भरा समय भी आता है जब हमारे बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं और फोन पर पेमेंट सक्सेसफुल या पेंडिंग का मैसेज भी आ जाता है, पर दुकानदार या सामने वाले व्यक्ति के खाते में पैसे पहुंचते ही नहीं हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, आइए बहुत ही आसान भाषा में जानते हैं कि ऐसी स्थिति में आपको तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए।