Smartphone Explosion Safety Guide: हाल ही में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक की जेब में रखे नए स्मार्टफोन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में युवक के हाथ और शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। आमतौर पर ऐसे हादसे अचानक नहीं होते, बल्कि हमारी कुछ छोटी-छोटी तकनीकी और दैनिक गलतियों या फिर फोन के लंबे समय से दिख रहे संकेतों के नजरअंदाज करने की वजह से होते हैं।
स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इसे खतरनाक बना सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि वे कौन-सी चार बड़ी गलतियां हैं, जिनकी वजह से जेब में रखा फोन फट सकता है और उनसे कैसे बचा जा सकता है।