फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: अब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फेल होने पर तुरंत मिलेगा समाधान, NPCI कर रहा इस खास सिस्टम पर काम

Sun, 07 Aug 2022 05:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
NPCI Real Time Payment Dispute Resolution - फोटो : Istock
यूपीआई पेमेंटिंग सिस्टम आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। इसने ऑनलाइन पेमेंट को एक लोकतांत्रिक स्वरूप देने का काम किया है। यूपीआई नेटवर्क के इकोसिस्टम ने अपने भीतर सभी को सम्मिलित किया है। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां इस नेटवर्क के साथ जुड़ी हैं। आज देशभर में करोड़ों लोग बिलियंस ऑफ ट्रांजैक्शन इस नेटवर्क के जरिए कर रहे हैं। डिजिटल इंडिया को गति देने में यूपीआई ने एक बड़ी भूमिका निभाई है।

हालांकि, यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करते समय अक्सर हमारी ट्रांजैक्शन फेल हो जाती है। ऐसे में हम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा होने पर हमारे अकाउंट से पैसे भी डेबिट हो जाते हैं। वहीं हम जिन लोगों को पैसे भेजते हैं उनके अकाउंट में पैसा क्रेडिट भी नहीं होता। ऐसी स्थिति में हमारे अकाउंट में पैसे रिफंड होने में करीब 3 से 5 दिनों का समय लगता है।
विज्ञापन

2 of 5
NPCI Real Time Payment Dispute Resolution - फोटो : istock
वहीं अब आने वाले समय में आपको इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एनपीसीआई ने यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या का समाधान निकाल लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
NPCI Real Time Payment Dispute Resolution - फोटो : istock
एनपीसीआई रियल टाइम पेमेंट डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन सिस्टम (Real Time Payment Dispute Resolution) पर काम कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो ये सिस्टम आने वाले सितंबर महीने में शुरू हो सकता है। इस सिस्टम के आने के बाद 90 प्रतिशत तक फेल होने वाली ट्रांजैक्शन को 30 सेंकेंड के भीतर ठीक कर लिया जाएगा।

4 of 5
NPCI Real Time Payment Dispute Resolution - फोटो : istock
ऐसे में पेमेंट डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन सिस्टम आने के बाद यूपीआई ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों की बार-बार ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा ट्रांजैक्शन फेल होने पर उनको उसका तुरंत समाधान भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NPCI Real Time Payment Dispute Resolution - फोटो : Istock
देश के भीतर बीते सालों में यूपीआई यूजर्स की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में एनपीसीआई द्वारा समय-समय पर यूपीआई में कई रिफॉर्म किए जा रहे हैं, ताकि यूजर्स को ट्रांजैक्शन करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें