फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: यूपीआई से 2000 रुपये से ज्यादा की ट्रेन टिकट बुकिंग पर क्या चार्ज लगेगा? दूर करें कंफ्यूजन

Wed, 23 Sep 2026 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

15 अक्तूबर से UPI पेमेंट पर MDR से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। रेलवे टिकट की UPI बुकिंग पर 5 रुपये का MDR तय किया गया है, लेकिन इसका भुगतान यात्रियों को नहीं करना होगा। ऐसे में लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि 2000 रुपये से अधिक की ट्रेन टिकट बुकिंग पर कितना चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
1 of 5
क्या ट्रेन टिकट बुकिंग पर लगेगा MDR? - फोटो : Amar Ujala AI
UPI से पेमेंट करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल, 15 अक्तूबर से UPI पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। नए नियम के तहत 2000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू नहीं होगा।

वहीं, 2000 रुपये से ज्यादा के कुछ पेमेंट पर MDR लागू किया जाएगा। इसे लेकर रेल यात्रियों के बीच भी सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर 2000 रुपये से ज्यादा का ट्रेन टिकट UPI से बुक किया गया तो क्या MDR का अतिरिक्त चार्ज यात्री को देना पड़ेगा? चलिए जानते हैं नियम और दूर करते हैं आपका कंफ्यूजन। यात्रीगण आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या ट्रेन टिकट बुकिंग पर लगेगा MDR? - फोटो : Amar Ujala AI
कितना MDR लगेगा ट्रेन टिकट पर?
  • रेलवे ने MDR को लेकर स्थिति स्पष्ट की है जिसके मुताबिक, ट्रेन टिकट की बुकिंग पर होने वाले UPI पेमेंट पर 5 रुपये का MDR तय किया गया है
  • ये फ्लैट 5 रुपये का चार्ज लगाया गया है यानी न इससे कम और न ही इससे अधिक
विज्ञापन

3 of 5
क्या ट्रेन टिकट बुकिंग पर लगेगा MDR? - फोटो : AdobeStock
किसे देना होगा 5 रुपये का MDR?
  • अगर आपके मन में ये चल रहा है कि आपको ट्रेन टिकट बुक करते समय 5 रुपये का MDR देना होगा
  • तो आप गलत सोच रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है
  • यह 5 रुपये यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा

4 of 5
क्या ट्रेन टिकट बुकिंग पर लगेगा MDR? - फोटो : AI Generated
यात्री नहीं तो किसे देना होगा 5 रुपये का MDR?
  • नियमों के तहत साफ है कि ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्री को 5 रुपये नहीं देने होंगे
  • ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि फिर ये शुल्क कौन देगा?
  • तो जान लें कि इस शुल्क का भुगतान मर्चेंट यानी संबंधित बैंक या IRCTC को करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या ट्रेन टिकट बुकिंग पर लगेगा MDR? - फोटो : AdobeStock
क्या ट्रेन टिकट के दाम बढ़ सकते हैं?
  • नहीं, ट्रेन टिकट के दाम नहीं बढ़ रहे
  • फिलहाल रेलवे ने स्पष्ट किया है कि UPI MDR का अतिरिक्त शुल्क यात्रियों से नहीं लिया जाएगा
  • उदाहरण के लिए आप अगर 5000 रुपये की ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आपको इसके लिए 5000 रुपये ही देने होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें