UPI Lite Transaction Limit Increased: यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। आज के समय देशभर में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल डिजिटल ट्रांजैक्शन करने के लिए कर रहे हैं। इसके आने के बाद भारत के डिजिटल पेमेंट लैंडस्कैप पर एक बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जिसे एनपीसीआई द्वारा बनाया गया है। यूपीआई के बढ़ चढ़कर होने वाले उपयोग को देखते हुए एनपीसीआई ने कुछ समय पहले यूपीआई लाइट को भी लॉन्च किया था। आज के समय देशभर में कई लोग यूपीआई की तरह ही यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आरबीआई ने अब यूपीआई लाइट की लिमिट को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस एलान के बाद जल्द ही बैंक और पेमेंट एग्रीगेटर इस नई सुविधा को शुरू कर सकते हैं।