फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QR Code Fraud: अगर आप भी हैं दुकानदार, तो आपके साथ हो सकता है यूपीआई फ्रॉड, जानें कैसे बचें

Sat, 28 May 2022 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
QR Code Fraud: यूपीआई से होने वाले फ्रॉड से बचने का तरीका क्या है - फोटो : istock
आज के समय में लगभग सभी कुछ काफी तेजी से बदल रहा है, और लोग डिजिटली रूप से आगे बढ़ रहे हैं। मतलब आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। लगभग सभी काम मोबाइल फोन के जरिए हो रहे हैं। घर बैठे आप कुछ सामान मंगवा सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं, किसी से पैसे प्राप्त कर सकते हैं, कोई फॉर्म भर सकते हैं आदि कर सकते हैं। वहीं, आजकल लोग कैश का कम से कम इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि लोग ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा करते हैं। लोग यूपीआई एप के जरिए पेमेंट करते हैं, और दुकानदार भी इस पेमेंट को स्वीकार करते हैं क्योंकि उनके लिए भी ये आसान रहता है और कैश का कोई झंझट भी नहीं रहता है। लेकिन अगर आप एक दुकानदार हैं और यूपीआई के जरिए पेमेंट लेते हैं, तो ऐसे में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आजकल जालसाज कई तरह के तरीके अपनाकर आपको चपत लगा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
QR Code Fraud: यूपीआई से होने वाले फ्रॉड से बचने का तरीका क्या है - फोटो : istock
इन बातों का ध्यान रखें:-

फ्रॉड कॉल से सावधान
 
  • आपको फ्रॉड कॉल से बचकर रहना है। आपको कई ऐसी कॉल आ सकती हैं, जिनमें आपसे क्यूआर कोड को अपडेट करने, केवाईसी करवाने जैसी कई अन्य बातें कही जा सकती हैं। लेकिन आपको इन कॉल का कभी जवाब नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
QR Code Fraud: यूपीआई से होने वाले फ्रॉड से बचने का तरीका क्या है - फोटो : istock
  • दरअसल, ऐसी कॉल फ्रॉड होती हैं और ये पहले आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेते हैं और फिर आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। ऐसे कॉल की शिकायत आपको पुलिस से करनी चाहिए।

4 of 6
QR Code Fraud: यूपीआई से होने वाले फ्रॉड से बचने का तरीका क्या है - फोटो : istock
जानकारी साझा न करें
  • आपको ध्यान रखना है कि अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- खाता संख्या, यूपीआई का पिन, मोबाइल नंबर आदि किसी को शेयर न करें। इन जानकारियों के जरिए आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इसलिए इन्हें कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।
विज्ञापन

5 of 6
QR Code Fraud: यूपीआई से होने वाले फ्रॉड से बचने का तरीका क्या है - फोटो : istock
कोई क्यूआर कोड स्कैन न करें
  • आजकल जालसाज लोगों को बिजनेस लोन देने के नाम पर उनसे ठगी करते हैं। इसके लिए वो पहले लोन देने का झांसा देते हैं और फिर उन्हें क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन करने के लिए कहते हैं। लेकिन इस क्यूआर कोड स्कैन के जरिए जालसाज आपके खाते से रकम उड़ाने का काम करते हैं। इसलिए क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
QR Code Fraud: यूपीआई से होने वाले फ्रॉड से बचने का तरीका क्या है - फोटो : istock
पेमेंट के विकल्पों का ध्यान रखें
  • कई बार जालसाज आपको लोन देने के नाम पर कहते हैं कि हम आपको पैसे भेजने के लिए रिक्वस्ट भेज रहे हैं, और आप इसे स्वीकार करके अपना पिन नंबर डाल दें। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है, क्योंकि पिन नंबर का इस्तेमाल तब होता है जब आप किसी को पैसे भेजते हैं न कि किसी से पैसे लेते हैं। इसलिए ऐसा न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें