फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Ration: UP में किन लोगों को घर पर मिलेगा राशन और किसका बनेगा राशन कार्ड? यहां जानें सबकुछ

Tue, 21 Jul 2026 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Free Ration Ke Liye Kaise Apply Karein: उत्तर प्रदेश में 47 लाख नए परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। इसमें आवेदन का तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर पर मुफ्त राशन कैसे मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala AI
How To Apply For Free Ration: अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में घोषणआ करते हुए जानकारी दी कि राज्य के असहाय लोगों को मुफ्त राशन कार्ड बांटे जाएंगे।  

इसमें लगभग प्रदेश के 47 लाख नए परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा। साथ ही वृद्ध, दिव्यांग और असहाय लोगों को घर पर ही राशन भी मुहैया करवाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना में आवेदन करके मुफ्त राशन प्राप्त कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर पर मुफ्त राशन कैसे मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
राशन कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई?

पहला स्टेप
  • सबसे पहले ये जान लें कि आप राशन कार्ड के लिए ऑफलान भी आवेदन कर सकते हैं
  • अगर आप चाहें तो आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको उत्तर प्रदेश के ई-साथी पोर्टल पर जाना होगा
  • आपका अगर अकाउंट नहीं बना है, तो पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए पोर्टल पर कुछ जानकारी देनी होगी
  • फिर आप यहां पर लॉगिन कर लें
विज्ञापन

3 of 5
घर पर मुफ्त राशन कैसे मिलेगा? - फोटो : AI Generated
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको खाद्य एवं रसद विभाग को चुनना है
  • फिर आपको नया राशन कार्ड आवेदन पर क्लिक करना है
  • अब फॉर्म में जो भी जानकारियां यहां पर मांगी गई हैं, उन्हें यहां भर दें
  • फिर आपको यहां पर वो डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं, जो यहां पर मांग गए हैं

4 of 5
घर पर मुफ्त राशन कैसे मिलेगा? - फोटो : AI Generated
तीसरा स्टेप
  • अब एक बार अपने द्वारा भरी गई जानकारियों को चेक कर लें और अगर सबकुछ सही है तो सबमिट कर दें
  • फिर सबकुछ सही होने पर कुछ दिनों में आपका राशन कार्ड बन जाएगा
  • ध्यान रहे सबमिट करने के बाद आपको एक एप्लिकेशन नंबर मिलेगा जिसे अपने पास रखें
  • आप इस एप्लिकेशन नंबर से ये चेक कर सकते हैं कि आपके राशन कार्ड का स्टेटस क्या है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर मुफ्त राशन कैसे मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
राशन कार्ड बनवाते समय कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र चाहिए जिसमें वोटर आईडी, बिजली बिल आदि चाहिए होगा
  • आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है
  • आवेदनकर्ता की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आपके बैंक खाते की पासबुक ऑफलाइन आवेदन करते समय चाहिए पड़ सकती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें