फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shramik Parivar Tirth Yojana 2022: श्रमिकों को तीर्थ यात्रा करने के लिए सरकार दे रही है 12 हजार रुपये, जानें डिटेल्स

Wed, 29 Jun 2022 12:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Shramik Parivar Tirth Yojana 2022 - फोटो : Istock
Shramik Parivar Tirth Yojana 2022: श्रमिकों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक खास योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार मजदूरों और श्रमिकों को तीर्थ यात्रा करा रही है। ऐसे में अगर आप भी तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं, तो आपके खाते में सरकार द्वारा 12 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना का लाभ सभी धर्मों के लोग उठा सकते हैं। सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर श्रमिक अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना है। इस योजना के तहत नई ट्रेन के चलाए जाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। ऐसे में श्रमिकों को उनके परिवार सहित ट्रेन से यात्रा करने की सुविधा भी मिलेगी। इस यात्रा में चिकित्सा समेत कई दूसरी सुविधाएं भी मौजूद होंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार की इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 4
Shramik Parivar Tirth Yojana 2022 - फोटो : Istock
देश में ऐसे मजदूरों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक दिक्कतों की वजह से धार्मिक यात्रा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के लिए श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा की शुरुआत की है। 
विज्ञापन

3 of 4
Shramik Parivar Tirth Yojana 2022 - फोटो : Istock
इस योजना के अंतर्गत सरकार श्रमिकों को 12 हजार रुपये एकमुश्त धार्मिक यात्रा करने के लिए देगी। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद द्वारा ऐतिहासिक, धार्मिक एवं दर्शनीय स्थानों की यात्रा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Shramik Parivar Tirth Yojana 2022 - फोटो : Istock
धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए सभी पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में अगर श्रमिक तीर्थ स्थल पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो वह उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें