Pan Aadhaar Link Last Date: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है। ये एक तरह का पहचान पत्र है, जिसमें कार्डधारक की बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आप सिम कार्ड लेने जाएं, बैंक में खाता खुलवाना चाहते हैं, राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, किसी सरकारी या गैर-सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं आदि। आपको ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। ठीक इसी तरह आपको अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड के साथ लिंक कराना भी जरूरी है, जिसकी आखिरी तारीख में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे लिंक करा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...