Shramik Parivar Tirth Yojana 2022: श्रमिकों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक खास योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार मजदूरों और श्रमिकों को तीर्थ यात्रा करा रही है। ऐसे में अगर आप भी तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं, तो आपके खाते में सरकार द्वारा 12 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना का लाभ सभी धर्मों के लोग उठा सकते हैं। सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर श्रमिक अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना है। इस योजना के तहत नई ट्रेन के चलाए जाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। ऐसे में श्रमिकों को उनके परिवार सहित ट्रेन से यात्रा करने की सुविधा भी मिलेगी। इस यात्रा में चिकित्सा समेत कई दूसरी सुविधाएं भी मौजूद होंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार की इस स्कीम के बारे में विस्तार से -