UP e-Challan Waiver Plan: किसी भी चीज को करने के अपने नियम होते हैं। अगर आप उन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो फिर पूरी व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। जैसे, सड़क एवं यातायात नियमों को ही ले लीजिए। अगर सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जाए और इनका पालन न किया जाए, तो काफी दिक्कतें हो सकती है। जैसे, जगह-जगह जाम लगता है, सड़क दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं आदि। इसलिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन सब बातों का ध्यान रखते हुए ट्रैफिक को सुचारु रुप से चलाने पर काम किया जाता है।
इसके लिए जरूरत पड़ने पर गाड़ियों के चालान भी काटे जाते हैं। फिर चाहे वो सड़कों पर लगे कैमरों से हो या ट्रैफिक पुलिस द्वारा फोटो क्लिक करके, लेकिन क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार साल 2017 से 2021 के बीच के सभी चालान माफ कर रही है। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी का भी इस बीच में कोई चालान कटा है, तो आप ये चेक कर सकते हैं कि वो माफ हुआ है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...