Indian Budget Interesting Facts: भारत का केंद्रीय बजट देश की आर्थिक दिशा और नीतियों का सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है। 1 फरवरी 2026 को देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार आम बजट पेश करने जा रही हैं। बजट 2026 से देश को आर्थिक विकास, रोजगार, महंगाई नियंत्रण और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने जैसी बड़ी उम्मीदें हैं। वैश्विक अनिश्चिताओं और घरेलू चुनौतियों के दौर में यह बजट भारत की आर्थिक सेहत और भविष्य की प्राथमिकताओं को तय करने का काम करेगा। निवेशकों, उद्योग जगत और आम नागरिकों की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं और उनको इससे काफी उम्मीदें हैं। वहीं आज हम आपको बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।