Bank Holiday In February 2026: जनवरी का महीना खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं और इसके बाद हम फरवरी महीने में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में अगर आपने अगले महीने फरवरी में बैंक जाने का प्लान किया है तो आपके लिए पहले ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि फरवरी महीने में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और किस-किस दिन बैंक खुलेंगे।
दरअसल, बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई द्वारा तय की जाती है। आरबीआई हर एक बैंक के लिए छुट्टियां निर्धारित करता है जिससे बैंकों की छुट्टी कब होगी और कब नहीं, ये पता चलता है। इसलिए अगर आप फरवरी महीने की बैंकों की होने वाली छुट्टियों की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो यहां देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे। अगली स्लाइड्स में आप बैंकों की फरवरी महीने की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं...