What is ZERO FIR?: 'जीरो एफआईआर' एक ऐसा महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान है जो पीड़ित को किसी भी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराने की अनुमति देता है, चाहे अपराध उस क्षेत्र में हुआ हो या नहीं। कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी न होने के कारण अक्सर लोग अपराध की सूचना देने में देरी कर देते हैं, जिससे न्याय मिलने में बाधा आती है।
यह व्यवस्था विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराधों और गंभीर घटनाओं में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत पुलिस क्षेत्राधिकार का बहाना बनाकर शिकायत दर्ज करने से मना नहीं कर सकती है। आइए इस लेख में जीरो एफआईआर का कानूनी दांव-पेंच समझते हैं।