Illegal Detention Laws India: भारतीय कानून के तहत किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है और पुलिस प्रशासन इसे बिना ठोस कानूनी आधार के छीन नहीं सकता। दंड प्रक्रिया संहिता और अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अनुसार, पुलिस किसी भी व्यक्ति को बिना आधिकारिक गिरफ्तारी या रिकॉर्ड के थाने में नहीं रोक सकती।
अक्सर देखा गया है कि पूछताछ के नाम पर पुलिस किसी व्यक्ति को घंटों थाने में बिठाए रखती है, जिसे 'अवैध हिरासत' की श्रेणी में रखा जा सकता है। अगर पुलिस किसी को हिरासत में ली है, तो उसकी प्रविष्टि 'डेली डायरी' या 'जीडी' में होना अनिवार्य है, अन्यथा यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे समझते हैं।