How to Check Tire Expiry Date?: वाहन चलाते समय हमारी सुरक्षा का पूरा दारोमदार उन चार टायरों पर होता है, जो सड़क के साथ सीधा संपर्क बनाए रखते हैं। अक्सर लोग टायर घिसने पर उसे बदल देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि टायर की भी एक 'एक्सपायरी डेट' होती है? अगर आपने ध्यान दिया होगा तो टायर के किनारे पर ढेर सारे नंबर और कोड लिखे होते हैं, ये कोड आपके टायर की चौड़ाई, ऊंचाई, रिम का साइज और उसके बनने की तारीख बताते हैं।
पुराने या एक्सपायर हो चुके टायर देखने में भले ही ठीक लगें, लेकिन उनका रबर समय के साथ सख्त और कमजोर हो जाता है, जिससे तेज रफ्तार चलने पर टायर फटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आज के सुरक्षा मानकों के अनुसार टायरों की कोडिंग को समझना हर वाहन मालिक के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आइए इस लेख में टायर के साइडवॉल पर लिखे ये नंबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।