Tamil Nadu Party Names Meaning: दक्षिण भारत की राजनीति अपनी विशेष विचारधारा और भाषाई गौरव के लिए जानी जाती है, जहां पार्टियों के नाम केवल पहचान नहीं बल्कि एक बड़े आंदोलन का प्रतीक होते हैं। तमिलनाडु की राजनीति में 'कषगम' शब्द का बार-बार प्रयोग होता है। डीएमके हो या एआईडीएमके या फिर टिविके इन सभी नामों में कषगम शब्द आता है। ऐसे में लोगों बहुत से लोगों के मन में ये वाल आता है कि आखिर इस शब्द का अर्थ क्या है?
बता दें कि कषगम एक तमिल शब्द है, जिसका सरल अर्थ 'संघ', 'संगठन' या 'परिषद' होता है। इसी कड़ी में VCK (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) यानी 'लिबरेशन पैंथर पार्टी' का नाम भी प्रमुख है, जो दलित अधिकारों और सामाजिक न्याय की मुखर आवाज मानी जाती है। आइए, दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों की पार्टियों के पूरे नाम और उनके अर्थ को विस्तार से समझते हैं।