Driving License Meaning: देशभर में बहुत से लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस है। अधिकतर लाइसेंस पर LMV और HMV जैसे तकनीकी शब्द लिखे होते हैं। कुछ ड्राइविंग लाइसेंस पर MCWG, MCWOG, TRANS आदि शब्द भी लिखे होते हैं। इन टेक्निकल शब्दों को देखकर अक्सर लोग समझ नहीं पाते हैं और कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि हमारे पास तो लाइसेंस है हम कोई भी गाड़ी चला सकते हैं, जबकि हकीकत में हर वाहन की श्रेणी अलग होती है।
सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के अनुसार, आपके पास उसी श्रेणी का लाइसेंस होना चाहिए जिस प्रकार का वाहन आप सड़क पर लेकर उतर रहे हैं। इन कोड्स के बारे में सभी वाहन चालक को मालूम होना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।