Good Samaritan Law: सड़क दुर्घटना के समय अक्सर लोग कानूनी पचड़ों, पुलिसिया पूछताछ और अदालती चक्करों के डर से घायलों की मदद करने से पीछे हट जाते हैं। मगर ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि हमारे देश में 'गुड सेमेरिटन' यानी 'नेक मददगार' कानून लागू है, जो आपकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि अगर आप किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते हैं या उसकी जान बचाने में मदद करते हैं, तो पुलिस या प्रशासन आपको गवाह बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।
आपकी पहचान गोपनीय रखना आपका अधिकार है। इतना ही नहीं अस्पताल का स्टाफ भी आपसे इलाज के खर्च या कागजी कार्रवाई के लिए दबाव नहीं बना सकते। इस कानून के तहत आपको किसी भी तरह की दीवानी या आपराधिक जिम्मेदारी से मुक्त रखा गया है। आइए इस लेख में इसी से विस्तार से जानते हैं।