फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: DL पर लिखे LMV/HMV का क्या होता है अर्थ? अधिकतर लोग नहीं जानते हैं इसका मतलब

Sun, 19 Apr 2026 03:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Driving License Meaning: ड्राइविंग लाइसेंस में पर लिखे कोड्स को देखकर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। असल हर कोड का एक खास मतलब होता है जिसे देखकर ही ये बताया जा सकता है कि आप कौन सी गाड़ी चला सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों का पालन करें? - फोटो : AI
Driving License Meaning: देशभर में बहुत से लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस है। अधिकतर लाइसेंस पर  LMV और HMV जैसे तकनीकी शब्द लिखे होते हैं। कुछ ड्राइविंग लाइसेंस पर MCWG, MCWOG, TRANS आदि शब्द भी लिखे होते हैं। इन टेक्निकल शब्दों को देखकर अक्सर लोग समझ नहीं पाते हैं और कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि हमारे पास तो लाइसेंस है हम कोई भी गाड़ी चला सकते हैं, जबकि हकीकत में हर वाहन की श्रेणी अलग होती है। 

सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के अनुसार, आपके पास उसी श्रेणी का लाइसेंस होना चाहिए जिस प्रकार का वाहन आप सड़क पर लेकर उतर रहे हैं। इन कोड्स के बारे में सभी वाहन चालक को मालूम होना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : Adobe Stock
LMV का सरल अर्थ
  • इसका सीधा मतलब 'लाइट मोटर व्हीकल' यानी 'हल्का मोटर वाहन' है, जो निजी इस्तेमाल के लिए बनाया गया होता है।
  • इसके तहत आप कार, जीप, वैन और छोटे टैक्सी जैसे वाहन आसानी से चला सकते हैं।
  • नियम के अनुसार, जिन वाहनों का कुल वजन 7,500 किलोग्राम से कम होता है, वे इसी श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : Adobe Stock
HMV की पूरी जानकारी
  • इसका सीधा मतलब 'हैवी मोटर व्हीकल' यानी 'भारी मोटर वाहन' होता है, जिसका उपयोग बड़े स्तर पर यात्रियों या सामान ढोने में होता है।
  • उदाहरण के लिए इस श्रेणी का लाइसेंस रखने वाले लोग ट्रक, बस, डंपर और बड़े ट्रेलर जैसे भारी वाहन चला सकते हैं।
  • इसे बनवाने के लिए चालक के पास पहले से LMV लाइसेंस और अनुभव होना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

4 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों का पालन करें? - फोटो : Adobe Stock
लाइसेंस कैटेगरी के अन्य महत्वपूर्ण कोड
  • MCWG - इसका मतलब है 'मोटरसाइकिल विथ गियर', यानी आप गियर वाली बाइक और स्कूटर दोनों चला सकते हैं।
  • MCWOG - इसका मतलब 'मोटरसाइकिल विदाउट गियर' है, जो विशेषकर बिना गियर वाले स्कूटर (जैसे एक्टिवा) हेतु होता है।
  • TRANS - कुछ लाइसेंस पर 'Trans' लिखा होता है, जिसका अर्थ है कि चालक कमर्शियल या मालवाहक वाहन चलाने के लिए अधिकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों का पालन करें? - फोटो : Adobe Stock
नियमों का पालन क्यों है जरूरी?
  • अगर आपके पास LMV लाइसेंस है और आप भारी ट्रक चलाते पकड़े गए, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।
  • गलत श्रेणी का लाइसेंस होने पर दुर्घटना की स्थिति में बीमा कंपनियां क्लेम देने से साफ मना कर सकती हैं।
  • हर वाहन की बनावट और चलाने का तरीका अलग होता है, इसलिए सही ट्रेनिंग और सही लाइसेंस पर ही गाड़ी चलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें