फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से नहीं जमा हुआ PF का पैसा? जानिए आपके खाते में पड़े पैसों और ब्याज का क्या होगा

Sun, 06 Sep 2026 07:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोग नौकरी बदलने या नौकरी छोड़ने के बाद अपना पुराना PF खाता ट्रांसफर या क्लेम नहीं करते। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि वर्षों से पड़े PF के पैसे का क्या होता है और उस पर ब्याज मिलता रहता है या नहीं। आइए इस लेख में इसी दांवपेंच को समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाता - फोटो : AI
Inactive PF Account: नौकरी बदलने या छूटने के बाद अक्सर लोग अपने पुराने पीएफ खाते में रखे पैसे के बारे में भूल जाते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के दिमाग ये सवाल रहता है कि लंबे समय तक खाता छोड़ दिया गया तो खाता बंद हो जाएगा और पैसा भी नहीं मिल पाएगा, जो की एक गलत धारणा है। अगर आपके भी पुराने पीएफ खाते में भी कई साल से कोई नया पैसा जमा नहीं हुआ है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नियमों के अनुसार आपका जमा हुआ मूल पैसा हमेशा सुरक्षित रहता है। हालांकि, लंबे समय तक खाते में कोई गतिविधि न होने पर उस पर मिलने वाले ब्याज और खाते की स्थिति को लेकर कुछ खास नियम लागू होते हैं, जिसके बारे में सभी नौकरीपेशा वालों को जानना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
3 साल तक योगदान नहीं आया तो क्या होगा? - फोटो : EPFO
3 साल तक योगदान नहीं आया तो क्या होगा?
  • नौकरी छोड़ने के बाद खाते में लंबे समय तक कोई योगदान न आने पर इसे लेकर इनऑपरेटिव खाते के नियम लागू हो सकते हैं।
  • EPFO के मुताबिक, रिटायरमेंट, स्थायी रूप से विदेश जाने या मृत्यु जैसी स्थितियों में 3 साल तक योगदान न मिलने पर खाता इनऑपरेटिव माना जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या PF का पैसा खत्म हो जाता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या PF का पैसा खत्म हो जाता है?
  • नहीं। खाता इनऑपरेटिव होने का मतलब यह नहीं है कि उसमें जमा रकम खत्म हो गई। सदस्य उस रकम को नियमों के अनुसार क्लेम कर सकता है।
  • अगर नई नौकरी शुरू कर ली है तो पुराने PF को नए खाते में ट्रांसफर करना भी विकल्प है।

4 of 5
PF - फोटो : AdobeStock
पुराने PF पर ब्याज कब तक मिलता है?
  • EPFO के मौजूदा FAQ के अनुसार, नए नियमों के अनुसार, खाता निष्क्रिय होने के बावजूद आपको 58 वर्ष की आयु तक जमा राशि पर लगातार चक्रवृद्धि ब्याज मिलता रहता है। 
  • 58 साल के बाद ब्याज मिलना बंद हो जाता है।
  • EPFO ने यह भी स्पष्ट किया है कि 55 साल से पहले नौकरी छोड़ने पर भी ब्याज 58 साल की उम्र तक मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नई नौकरी मिलने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
नई नौकरी मिलने पर क्या करना चाहिए?
  • अगर आप दोबारा ऐसी नौकरी में हैं जहां EPF लागू है, तो पुराने PF खाते की रकम नए खाते में ट्रांसफर करना बेहतर विकल्प है।
  • इससे पुरानी PF बचत एक जगह बनी रहती है और नौकरी की PF सदस्यता का रिकॉर्ड भी जुड़ा रहता है। EPFO पुराने खाते को नए खाते में ट्रांसफर करने की सलाह देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें