फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVC: खराब हो गया है आधार कार्ड तो आज ही बनवा सकते हैं पीवीसी आधार, जानें कैसे मोबाइल से कर सकते हैं ऑर्डर

Thu, 14 Aug 2025 01:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PVC Aadhaar Card Banwane Ka Tarika Kya Hai: अगर आपका भी आधार कार्ड पुराना हो गया है, फट गया है या गुम हो गया है आदि। ऐसे में आप पीवीसी कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
PVC Aadhaar Card Order Process In Hindi: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे? दरअसल, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट जैसे कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिनकी जरूरत कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों में पड़ती रहती है। इसलिए इन दस्तावेजों का पास में होना जरूरी है, लेकिन कई लोगों के पास ये दस्तावेज होते ही नहीं हैं या बनवाए ही नहीं होते जिसके कारण उनके कई काम अटक भी जाते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि सभी दस्तावेजों को पास में रखा जाए और समय पर बनवा लिया जाए।

जैसे, आधार कार्ड। जी हां, आधार कार्ड आज की जरूरत है क्योंकि इसके होने पर कई काम आसानी से हो जाते हैं। पर अगर ये नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड पुराना हो गया है या वो फट गया है या फिर गुम हो गया है आदि। ऐसे में आप पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसे आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं और ये आपके घर ही आ जाता है। चलिए जानते हैं पीवीसी आधार कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पीवीसी आधार के फायदे :-
  • पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का पहला और सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये कार्ड पीवीसी प्लास्टिक से बना होता है जिसके कारण इसके फटने, पानी में भीगने के कारण खराब होने आदि जैसी दिक्कतें नहीं होती। इसलिए इसको लोग बनवाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobestock
  • पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का ये भी फायदा है कि ये आकार में बेहद छोटा होता है बिल्कुल एटीएम कार्ड जैसा, जिसके कारण इसे आसानी से आप अपने पर्स में रख सकते हैं
  • पीवीसी आधार कार्ड में लगा होलोग्राम इसे नॉर्मल आधार से अधिक सुरक्षित बनाने में भी मदद करता है

4 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे ऑर्डर कर सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड:-

स्टेप 1
  • आपको अगर पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो आप बनवा सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • फिर अपनी पसंद की भाषा चुनें और इसके बाद 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाएं
  • यहां पर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें और अब 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद जो ओटीपी आया है उसे भरें और सबमिट पर क्लिक करें
  • अब आपको 50 रुपये की ऑनलाइन फीस भरनी है और फिर ये करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाता है और कुछ दिनों के भीतर आपके पत्ते पर डाक द्वारा पीवीसी आधार कार्ड आ जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें