Aadhaar Card: कई ऐसे दस्तावेज हैं जिनके न होने पर हारे कई काम अटक सकते हैं। इसी क्रम में एक डॉक्यूमेंट है आपका आधार कार्ड। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं।
आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। कई बार इन जानकारियों को लोग बदलवा भी लेते हैं। जैसे, गलत होने पर आदि। इसें नाम से लेकर एड्रेस जैसी चीजें शामिल हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आधार कार्ड में ही 2 चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप सिर्फ एक ही बार बदलवा सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।