How To Verify Mobile Number And Email Id In Aadhaar: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। इसके अलावा बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर कई दूसरी जगहों पर भी आधार कार्ड की मांग की जाती है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से फर्जी मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी तो नहीं लिंक है। इसी को देखते हुए UIDAI की ओर से वेरिफािकेशन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -