फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: घर बैठे नहीं बदल पा रहे आधार से लिंक मोबाइल नंबर? तो यहां जानें नंबर अपडेट करवाने का दूसरा तरीका

Mon, 06 Jul 2026 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Se Kaise New Mobile Number Update Karein: अगर आप ऑनलाइन आधार की नई एप से अपने आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर पा रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं दूसरा तरीका।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Aadhaar Mobile Number Update Process: आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, क्योंकि इसके न होने पर हमारे कई सरकारी और गैर-सरकारी काम अटक सकते हैं। इसलिए आधार का होना जरूरी है।

इसी तरह आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी है, क्योंकि अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा तो आधार से जुड़े ओटीपी नहीं आ पाएंगे। आप इस काम को घर बैठे आधार की एप से कर सकते हैं, लेकिन अगर ये काम एप से नहीं हो पा रहे हैं तो आप इन्हें दूसरे तरीके से भी करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं आधार में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवाएं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या एप से आधार में करवा सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट?
  • हां, आधार की नई एप से आधार में आप नया मोबाइल घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको 75 रुपये का शुल्क ऑनलाइन देना होता है
  • बस इसके लिए आपके आधार से पुराना नंबर जो लिंक है वो ऑन होना चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसा इसलिए क्योंकि नया नंबर अपडेट करने के लिए पुराने मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है
  • पर अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या उस पर ओटीपी नहीं आ पा रहा
  • तो ऐसे में आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होता है, क्योंकि ऐसे में आप से आधार सेंटर से ही आधार में नया मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं

4 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
आधार सेवा केंद्र से कैसे करवाएं मोबाइल नंबर अपडेट?

पहला स्टेप
  • सबसे पहले आपको UIDAI के आधिकारिक लिंक https://bookappointment.uidai.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको मांगी हुई जानकारियां भरनी हैं
  • साथ ही आपको यहां पर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र को चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको वो तारीख और समय चुनना है जिस दिन आपको सेंटर पर जाना है
  • इसके बाद आप मोबाइल अपडेट करवाने की फीस ऑनलाइन भर सकते हैं
  • फिर स्लिप लेकर तय समय पर आधार सेंटर जाएं
  • जहां पर आपका नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें