फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Adalat In Delhi: दिल्ली में लग रही है स्पेशल लोक अदालत, यहां जानें तारीख-समय जैसी बाकी सभी जरूरी जानकारी

Mon, 06 Jul 2026 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Mein Kab Lok Adalat Lagegi: अगर आपका कोई ट्रैफिक चालान पेंडिंग है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है दिल्ली में 12 जुलाई 2026 को स्पेशल लोक अदालत लगने जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
Delhi Special Lok Adalat Timing: हम जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हमें सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है, क्योंकि अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो हमारी गाड़ी का चालान कट सकता है।

जैसे- मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोगों की गाड़ियों का चालान कटा है। इसलिए अगर आपकी गाड़ी का कोई ट्रैफिक चालान लंबित है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण यानी DSLSA राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण यानी NALSA के तहत दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत लगाने जा रही है। चलिए जानते हैं ये लोक अदालत किस तारीख को लगेगी और इसकी टाइमिंग क्या होगी...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कब और कहां लगेगी स्पेशल लोक अदालत?
  • ये स्पेशल लोक अदालत दिल्ली में 12 जुलाई 2026 को लगेगी
  • ये अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • ये स्पेशल लोक अदालत दिल्ली के सभी जिला अदालत परिसरों में चलेगी
  • इसमें तिस हजारी, राउज एवेन्यू, पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, रोहिणी, द्वारका और साकेत कोर्ट शामिल हैं 
  • आपको उस कोर्ट में जाना होगा, जो नाम आपकी चालान स्लिप पर लिखा होगा

4 of 5
दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कौन से चालान का होगा निपटारा?
  • इस स्पेशल लोक अदालत में केवल उन्हीं ट्रैफिक चालानों और नोटिसों का निपटारा किया जाएगा, जो कंपाउंडेबल हैं
  • साथ ही जो चालान 31 मार्च 2026 तक वर्चुअल कोर्ट में लंबित हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कहां से स्लिप डाउनलोड करें?
  • लोक अदालत में मामला रखने के लिए आपको अपनी चालान स्लिप डाउनलोड करनी होगी
  • स्लिप के लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat पर जाएं और यहां से आप स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं
  • आज यानी 6 जुलाई 2026 से आप स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें जानकारी होगी कि आपको किस कोर्ट परिसर में, किस कोर्ट नंबर और किस टाइम जाना है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें