फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: इस आसान तरीके से करें अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट, जानें डिटेल्स

Wed, 30 Nov 2022 03:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : istock
How to update mobile number in Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से लेकर दूसरे जरूरी कार्यों के लिए आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। इसमें हमारी बायोमेट्रीक और कई महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होती हैं। आज के समय लगभग सभी के पास आधार कार्ड है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है। इस स्थिति में आपको केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। अक्सर देखने को मिलता है कि हमें अपने आधार कार्ड पर नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर जैसी कई जरूरी जानकारियों को अपडेट करना होता है। अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड में आसानी से मोबाइल नंबर को अपडेट करा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर आप आसानी से अपडेट करा सकते हैं। मोबाइल नंबर को अपडेट कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाना है। यहां से आपको एक फॉर्म मिलेगा। इस फॉर्म में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी के साथ अपने नए मोबाइल नंबर को दर्ज करें। 

4 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : i stock
फॉर्म को फिल करने के बाद उसको एक बार अच्छे से पढ़ लें। उसमें किसी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए। इसके बाद आपको अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card - फोटो : i stock
इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको एक रिसिप्ट मिलेगा। इसे अपने पास रख लें। इस प्रोसेस के कुछ दिन बाद आपके मोबाइल नंबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

Aadhaar Card: इस आसान तरीके से करें अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें