फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: आपके आधार कार्ड का कहां कहां हो चुका है इस्तेमाल, इस ट्रिक से लगाएं पता

Sun, 03 Apr 2022 02:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : i stock
आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। इन दिनों आधार कार्ड को दूसरे कई जरूरी दस्तावेजों के साथ लिंक किया जा रहा है। आधार कार्ड का इस्तेमाल वित्त से जुड़े कार्यों के लिए भी किया जाता है। ऐसे में इसकी खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती है। वहीं दूसरी तरफ इन दिनों आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। ऐसे में आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आपका आधार कार्ड किसी गलत व्यक्ति के हाथ में चला जाता है। इस स्थिति में उसका गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : i stock
इसी कड़ी में आज हम आपको उस खास प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां कहां पर इस्तेमाल किया गया है? इस प्रक्रिया की मदद से आप अपने आधार कार्ड की पूरी हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock
  • इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट विजिट करने के बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Aadhaar Authentication History) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

4 of 7
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : i stock
  • इसे करने के बाद आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर दर्ज करना है। उसके बाद 4 अंकों के सिक्योरिटी कोड को दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

5 of 7
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : i stock
  • कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
विज्ञापन

6 of 7
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Pixabay
  • यहां सर्टिफिकेशन टाइप एंटर करने के बाद डेट रेंज, रिकॉर्ड की संख्या और ओटीपी को सेलेक्ट करें।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको ड्रॉप-डाउन मेन्यू में All Options के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : istock
  • नेक्स्ट स्टेप पर डाटा रेंक चयन करके पिछले 6 महीने की डिटेल्स आप कलेक्ट कर सकते हैं।
  • इसे करने के बाद आपको सबमिट बटन दबाकर अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड की पूरी हिस्ट्री स्क्रीन पर सामने आ जाएगी।
इस प्रोसेस को फॉलो करके आप अपने आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन की पूरी हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें