Bike Helmet Fine Amount: हमारे देश में मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाते समय राइडर के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, यह बात सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाइक पर पीछे बैठने वाले सह-यात्री के लिए भी हेलमेट पहनना कानूनी रूप से उतना ही जरूरी है? अक्सर देश के छोटे शहरों या कस्बों में जागरूकता की कमी या ढिलाई के कारण पीछे बैठने वालों का चालान नहीं काटा जाता है।
इसका मतलब यह कतई नहीं है कि इसके लिए कोई नियम नहीं है। जानकारी के इसी अभाव में जब लोग बड़े शहरों में जाते हैं, तो नियमों का पता न होने के कारण उनका भारी-भरकम चालान कट जाता है।