Twitter New Feature: सोशल मीडिया आने के बाद दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज करोड़ों लोग इस प्लेटफॉर्म पर अपने खास लम्हों को एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। सोशल मीडिया आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया आज के समय हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कल्चर काफी बढ़ा है। लोग भद्दे-भद्दे कमेंट और मीम्स के साथ किसी खास व्यक्ति, समूह आदि को ट्रोल करने का काम करते हैं। ऐसे में ट्रोल के इस कल्चर को कम करने के लिए ट्वीटर एक खास फीचर को लेकर आ रहा है। ट्विटर इसे नए एडिट फीचर के रूप में लॉन्च करने की योजना में है। इसके आने के बाद ट्विटर का इस्तेमाल करते समय यूजर्स को काफी सहूलियत मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -