फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: ट्विटर जल्द लॉन्च करने जा रहा है ये खास फीचर, ट्रोल होने से बचाएगा आपको

Tue, 13 Sep 2022 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Twitter New Feature - फोटो : सोशल मीडिया
Twitter New Feature: सोशल मीडिया आने के बाद दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज करोड़ों लोग इस प्लेटफॉर्म पर अपने खास लम्हों को एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। सोशल मीडिया आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया आज के समय हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कल्चर काफी बढ़ा है। लोग भद्दे-भद्दे कमेंट और मीम्स के साथ किसी खास व्यक्ति, समूह आदि को ट्रोल करने का काम करते हैं। ऐसे में ट्रोल के इस कल्चर को कम करने के लिए ट्वीटर एक खास फीचर को लेकर आ रहा है। ट्विटर इसे नए एडिट फीचर के रूप में लॉन्च करने की योजना में है। इसके आने के बाद ट्विटर का इस्तेमाल करते समय यूजर्स को काफी सहूलियत मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Twitter New Feature - फोटो : सोशल मीडिया
इस फीचर की जानकारी देते हुए ट्विटर इंडिया ने बताया है कि जल्द ही इस नए फीचर का इस्तेमाल सभी यूजर्स कर सकेंगे। हालांकि, अभी ये फीचर टेस्टिंग स्टेज पर है।
विज्ञापन

3 of 5
Twitter New Feature - फोटो : istock
ट्विटर पर आने वाले इस फीचर की मदद से आप अपने ट्वीट को एडिट कर सकेंगे। हालांकि, ट्वीट एडिट करने के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ शर्तों को मानना होगा। 

4 of 5
Twitter New Feature - फोटो : istock
इसके अंतर्गत आप ट्वीट करने के बाद उसे 30 मिनट के अंदर ही एडिट कर सकेंगे। इसके अलावा एडिट करने की लिमिट केवल पांच बार होगी। अगर आप अपने ट्वीट को एडिट करते हैं, तो इस बारे में आपके फ्लॉवर्स को तुरंत जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Twitter New Feature - फोटो : Istock
इस फीचर के आने के बाद अगर आपसे कोई गलत ट्वीट हो जाएगा। ऐसे में आप उसे आसानी से एडिट करके ठीक कर सकेंगे। इसके अलावा ट्विटर अपने यूजर्स को शानदार और सुरक्षित अनुभव देने के लिए कई और फीचर्स पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें