Twitter Alert: अगर आप देखेंगे तो आजकल काफी संख्या में लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। लोग यहां पर अपने विचार, फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। साथ ही लोग एक-दूसरे से जुड़ते भी हैं। इसमें फेसबुक से लेकर ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। बात अगर ट्विटर की करें, तो यहां पर लोग अपना प्रोफाइल बनाते हैं और अपने विचार शेयर करते हैं या किसी मुद्दे को उठाते हैं। यहां आपको दो तरह के लोग दिखते हैं, ओर नॉर्मल और दूसरे वो जो ब्लू टिक वाले होते हैं जिनमें सेलिब्रिटी, नेता, कंपनी के अकाउंट, पत्रकार आदि शामिल होते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिनके कारण यूजर अपना ब्लू टिक गवा भी सकता है। जी हां, क्योंकि ट्विटर की तरफ से इसको लेकर नियम बनाए गए हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...