फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खुशखबरी! जानें किस दिन किसानों के बैंक खाते में आ सकती है 13वीं किस्त

Wed, 02 Nov 2022 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
PM Kisan 13th Installment Date: हमारे देश का किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करता है और तब जाकर उसकी फसल हो पाती है। इसे वो बाजारों में बेचता है, लेकिन फिर भी देखा जाता है कि किसान आर्थिक रूप से जूझता है। ऐसे में किसान को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनमें से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त में सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। अब तक 12 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और 13वीं किस्त भी जल्द आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब तक पहुंच सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : istock
13वीं किस्त के लिए ये दो काम जरूरी करवा लें

पहला काम
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी 13वीं किस्त न अटके, तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो इसे करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • आपको योजना की आधिकारिक pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना है। अगर यहां पर लैंड सिडिंग के स्टेटस में 'नो' लिखा है, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यलय में जाकर इसे करवा लें।

4 of 5
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
  • पहले ये समझ लें कि किस्त आने का क्या समय तय है। दरअसल, साल की पहली किस्त किसानों के बैंक खाते में 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच भेजी जाती है। इसके बाद दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच किसानों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
  • ऐसे में नियमों के मुताबिक, दिसंबर से किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त आना जारी हो सकता है। हालांकि, अभी सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें