Android Theft Protection Settings India: आज के समय में स्मार्टफोन हम सभी के जीवन का एक ऐसा अहम हिस्सा बन चुका है, जिसमें हमारी पर्सनल फोटो, बैंक डिटेल्स और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में अगर कभी भीड़भाड़ या रास्ते में चलते समय किसी का फोन चोरी हो जाए, तो आर्थिक नुकसान के साथ-साथ निजी डेटा लीक होने का भी बहुत बड़ा खतरा बना रहता है।
इस तरह की गंभीर परेशानियों से बचने और अपने डिवाइस को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए हर यूजर को अपने फोन में कुछ खास सुरक्षा सेटिंग्स समय रहते ऑन कर लेनी चाहिए। इन स्मार्ट फीचर्स की मदद से चोर चाहकर भी आपके फोन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं कि वे चार जरूरी सेटिंग्स कौन सी हैं।