फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: फ्रिज को बार-बार खोलने से कितनी बढ़ती है बिजली की खपत? जानें क्या है सही तरीका

Tue, 17 Nov 2026 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Fridge Using Tips: फ्रिज का दरवाजा बार-बार और देर तक खुला रखने से अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलती है
  • इस वजह से कंप्रेसर को दोबारा तापमान सामान्य करने के लिए काम करना पड़ता है
विज्ञापन
1 of 5
क्या फ्रिज को बार-बार खोलने से बढ़ता है बिजली का बिल? - फोटो : Amar Ujala AI
Fridge Using Tips In Hindi: गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाने से लेकर पानी ठंडा करने तक, यह हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। लेकिन कई बार लोग बिना किसी खास जरूरत के फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलते रहते हैं।

कभी कुछ खाने के लिए, तो कभी यह देखने के लिए कि फ्रिज में क्या रखा है। ऐसा करना भले ही छोटी आदत लगे, लेकिन इसका असर फ्रिज की कूलिंग और बिजली की खपत पर पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर फ्रिज को बार-बार खोलने से कितनी बिजली ज्यादा खर्च होती है और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या फ्रिज को बार-बार खोलने से बढ़ता है बिजली का बिल? - फोटो : AdobeStock
बार-बार फ्रिज खोलने से क्या होता है?
  • जब भी फ्रिज का दरवाजा खोला जाता है, तो उसके अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलती है और गर्म हवा फ्रिज के अंदर जाती है  
  • इससे फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ने लगता है
  • तापमान को दोबारा निर्धारित स्तर तक लाने के लिए फ्रिज का कूलिंग सिस्टम काम करता है और इस प्रक्रिया में कंप्रेसर को अतिरिक्त समय तक चलना पड़ सकता है
  • ऐसे में अगर दिनभर में कई बार फ्रिज खोला जाए और हर बार दरवाजा लंबे समय तक खुला रखा जाए, तो बिजली की खपत बढ़ सकती है
विज्ञापन

3 of 5
क्या फ्रिज को बार-बार खोलने से बढ़ता है बिजली का बिल? - फोटो : AdobeStock
बार-बार फ्रिज खोलने से कितनी बढ़ती है बिजली की खपत?
  • बार-बार फ्रिज खोलने से बिजली का खर्च कितना बढ़ जाता है, इसका कोई एक निश्चित प्रतिशत या यूनिट नहीं है  
  • ऐसा इसलिए क्योंकि हर घर में फ्रिज इस्तेमाल करने का तरीका अलग-अलग होता है
  • बिजली की खपत फ्रिज के मॉडल, क्षमता, स्टार रेटिंग, कमरे के तापमान और दरवाजा कितनी देर खुला रहता है, इन सभी बातों पर निर्भर करती है

4 of 5
क्या फ्रिज को बार-बार खोलने से बढ़ता है बिजली का बिल? - फोटो : AdobeStock
  • इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि उदाहरण के लिए कुछ सेकंड के लिए फ्रिज का दरवाजा खोलना और कई मिनट तक खुला छोड़ना एक जैसी स्थिति नहीं है
  • इसी तरह गर्मियों में फ्रिज को ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है
  • इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि हर बार फ्रिज खोलने से बिजली की खपत एक तय प्रतिशत बढ़ जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या फ्रिज को बार-बार खोलने से बढ़ता है बिजली का बिल? - फोटो : AdobeStock
फ्रिज का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
  • बार-बार दरवाजा खोलने से बचें, जरूरत के समय ही फ्रिज का दरवाजा खोलें
  • गर्म खाना फ्रिज में सीधा रखने से बचें, थोड़ा ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें
  • फ्रिज का टेंपरेचर फ्रिज में रखे सामान और मौसम के हिसाब से ही करें
  • फ्रिज के दरवाजे की रबर को चेक करते रहें, अगर ये ढीली या खराब लगे तो बदलवा लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें