फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन में ऑन कर लें ये चार हिडेन सेटिंग्स, चोर खुद आपके पास वापस लौटा जाएगा मोबाइल!

Tue, 08 Sep 2026 04:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Smartphone Anti Theft Tips: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों का फोन गलती से चोरी हो जाता है या फिर गायब हो जाता है, ऐसी स्थिति में परेशान होना स्वभानिक है। ऐसे में अगर आपके फोन में ये चार सेटिंग्स ऑन रहते हैं तो आपके फोन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, साथ ही फोन मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
चोरी हुआ मोबाइल कैसे खोजें - फोटो : AI
Stolen Phone Hidden Settings: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति का मोबाइल का चोरी या गुम हो जाना एक बड़ी मुसीबत बन जाती है। अधिकांश चोर फोन चुराते ही उसे तुरंत स्विच ऑफ कर देते हैं या फ्लाइट मोड पर डाल देते हैं, ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न की जा सके। 

हालांकि, एंड्रॉइड फोन में कुछ ऐसी हिडन सुरक्षा सेटिंग्स मौजूद हैं, जिन्हें ऑन करने के बाद चोर के लिए आपके फोन का गलत इस्तेमाल करना लगभग असंभव हो जाता है। आइए इस लेख में उन्हीं चार बेहद महत्वपूर्ण सेटिंग्स के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
password - फोटो : FREEPIK
'रिक्वायर पासवर्ड टू पावर ऑफ' ऑन करें
  • 'रिक्वायर पासवर्ड टू पावर ऑफ' सेटिंग को ऑन करने पर कोई भी व्यक्ति आपके फोन को बिना लॉक स्क्रीन पासवर्ड डाले स्विच ऑफ या रीस्टार्ट नहीं कर पाएगा।
  • इससे फोन लगातार चालू रहेगा और आपको उसे ट्रैक करने का पूरा समय मिल जाएगा।
  • यह सुरक्षा सेटिंग आपको अपने स्मार्टफोन के सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी ऑप्शन के भीतर आसानी से मिल जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
कंट्रोल सेंटर और नोटिफिकेशन पैनल करें ब्लॉक - फोटो : Adobe Stock
कंट्रोल सेंटर और नोटिफिकेशन पैनल करें ब्लॉक
  • स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर लॉक स्क्रीन पर कंट्रोल सेंटर और नोटिफिकेशन पैनल का एक्सेस पूरी तरह बंद कर दें। 
  • इस सेटिंग के चालू होने से कोई भी व्यक्ति लॉक स्क्रीन को नीचे स्वाइप करके इंटरनेट बंद करने के लिए फ्लाइट मोड चालू नहीं कर पाएगा।
  • नतीजा यह होगा कि आपका मोबाइल लगातार नेटवर्क से जुड़ा रहेगा और लोकेशन शेयर होती रहेगी।

4 of 5
थेफ्ट डिटेक्शन लॉक से तुरंत लॉक होगी स्क्रीन - फोटो : Adobe Stock
थेफ्ट डिटेक्शन लॉक से तुरंत लॉक होगी स्क्रीन
  • एंड्रॉइड फोन में मिलने वाला 'थेफ्ट डिटेक्शन लॉक' एआई और मोशन सेंसर्स का उपयोग करता है। 
  • यह एडवांस सेटिंग किसी के हाथ से फोन छिनकर भागने या अचानक झपट्टा मारने की गतिविधि को तुरंत भांप लेती है और स्क्रीन को ऑटोमैटिकली लॉक कर देती है। 
  • इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए आपको गूगल की ऑल सर्विसेज के भीतर थेफ्ट प्रोटेक्शन ऑप्शन में जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफलाइन मोड में भी काम करेगी लोकेशन ट्रैकिंग - फोटो : Google
ऑफलाइन मोड में भी काम करेगी लोकेशन ट्रैकिंग
  • ऑफलाइन ट्रैकिंग के लिए अपने फोन के 'फाइंड माय डिवाइस' यानी 'फाइंड हब' में जाकर 'फाइंड योर ऑफलाइन डिवाइसेज' विकल्प को सेट करें।
  • इसमें 'विदाउट नेटवर्क' ऑप्शन चुनने पर फोन ऑफलाइन होने की स्थिति में भी उसकी पहले से स्टोर की गई हालिया लोकेशन आसानी से देखी जा सकती है। 
  • कुछ नए एंड्रॉइड फोन बंद होने या बैटरी खत्म होने के बाद भी लोकेट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें