आज हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। इसने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं क्या आपको पता है हमारे मोबाइल नंबरों के आगे +91 क्यों लिखा होता है? कई लोगों को इसके बारे में पता है, तो कई लोग इस बारे में नहीं जानते हैं कि मोबाइल नंबरों के आगे +91 क्यों लगाया जाता है? आपको बता दें कि +91 भारत का कंट्री कोड है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत का कंट्री कोड +91 ही क्यों है? कोई और भी कोड भारत को दिया जा सकता था। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसके द्वारा कंट्री कॉलिंग कोड को तय किया जाता है। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कौन कंट्री कॉलिंग कोड को तय करने का काम करता है।