फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trivia: आखिर गूगल कैसे आपके सवालों का सटीक जवाब ढूंढ कर लाता है? जानें इसके बारे में

Wed, 30 Mar 2022 12:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How google search engine works - फोटो : istock
गूगल आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। किसी सवाल का हल ढूंढना हो या रेसिपी बनाने की विधि को जानना हो? इन सभी सवालों का जवाब हमें पल भर में गूगल पर सर्च करते ही मिल जाता है। गूगल ने हमारी लाइफस्टाइल को आसान बनाने का काम किया है। पहले जहां सवालों के हल ढूंढने में हमारा काफी समय बर्बाद हो जाता था। अब गूगल की मदद से वही काम महज कुछ मिनटों में हो जाता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इंटरनेट के क्षेत्र में गूगल ने अपना एकाधिकार खड़ा कर लिया है। ऐसे में क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि आखिर गूगल कैसे आपके सवालों का एकदम सटीक जवाब देता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आज हम उस प्रक्रिया के बारे में जानेंगे, जिसको फॉलो करके गूगल आपके सवालों का एकदम सटीक जवाब देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
How google search engine works - फोटो : istock

गूगल इस काम को तीन स्टेप्स में करता है

क्रॉलिंग

वेब डेवलपर इस बारे में जानते होंगे कि गूगल हर वेबसाइट के पेज को क्रॉल करने का काम करता है। वेबसाइट को क्रॉल करने के बाद बॉट्स पेज को गूगल पर इंडेक्स करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
How google search engine works - फोटो : istock
इस प्रोसेस को करने के लिए वेब क्रॉलर के गूगल बॉट्स का सहारा लिया जाता है। वेब क्रॉलर वेब पेज को ढूंढने का काम करते हैं और उसके बाद इन पर मौजूद लिंक्स को ढूंढते हैं। इसके बाद एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे पर जाकर ये क्रॉलर्स डाटा इकट्ठा करने का काम करते हैं। इस प्रोसेस को करने के बाद सारा डाटा गूगल के सर्वर पर लाया जाता है।

4 of 7
How google search engine works - फोटो : Pixabay

इंडेक्सिंग

दूसरे चरण में क्रालर को जो वेबपेज मिलता है, उस पर वह यह जानने की कोशिश करता है कि पेज पर कंटेंट कौन सा है? इस दौरान क्रॉलर्स ये देखते हैं कि वेबसाइट पर कीवर्ड्स कौन कौन से लगे हैं? कंटेंट कॉपी पेस्ट तो नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
How google search engine works - फोटो : istock
इस दौरान अगर कोई कमी दिखती है, तो उस स्टोरी को गूगल पर इंडेक्स नहीं किया जाता है। वहीं अगर कंटेंट गूगल के सभी दिशा निर्देशों पर खड़ा उतर रहा है। उसके बाद स्टोरी को गूगल सर्च इंजन पर इंडेक्स कर दिया जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
How google search engine works - फोटो : iStock

सर्विंग रिजल्ट

आप जब भी गूगल पर किसी चीज को सर्च करते हैं, उसका सटीक रिजल्ट आपको वेबसाइट पर शो होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How google search engine works - फोटो : Istock
क्रॉलिंग और इंडेक्सिंग के प्रोसेस के बाद जो स्टोरी सबसे ऊपर रैंक होती है। उसे ही आपको शो किया जाता है। इन स्टोरीज में वही कीवर्ड्स और कंटेंट शामिल होते हैं, जो आप गूगल पर सर्च करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें