फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trivia: क्या आप जानते हैं फोन के चार्जर पर बने इन सिंबल्स का मतलब? अगर नहीं, तो यहां जानिए

Fri, 18 Feb 2022 05:59 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप जानते हैं फोन के चार्जर पर बने इन सिंबल्स का मतलब? - फोटो : charger new
आज के समय में मोबाइल फोन ने हमारे जीवन में काफी अहम जगह ले ली है। अब इसके बिना हम अपनी लाइफ की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। मोबाइल के साथ ही हमारी सुबह होती है और इसी के साथ रात भी हो जाती है। कई बार इसके बिना हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोबाइल के बिना हमारे कई काम रुक सकते हैं। ऐसे में मोबाइल का चार्जर एक अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि चार्जर के बिना मोबाइल ज्यादा देर तक नहीं चल सकता है। यही करण है कि आपको मोबाइल फोन की जानकारी के साथ-साथ मोबाइल के चार्जर की भी जानकारी रखनी चाहिए। आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसी ही जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में पता होना आपके लिए बेहद जरूरी है। आपने देखा होगा कि चार्जर के अडॉप्टर पर कुछ सिंबल बने होते हैं, ये केवल सजावट के लिए नहीं बनाए जाते बल्कि इसका कुछ मतलब होता है। आइए जानते हैं इन सभी सिंबल्स का मतलब..
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप जानते हैं फोन के चार्जर पर बने इन सिंबल्स का मतलब? - फोटो : istock
मोबाइल के चार्जर पर 'घर, स्कवायर और करंट' सिंबल बने होते हैं, जिससे इसकी खासियत और टेक्निकल फीचर के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप जानते हैं फोन के चार्जर पर बने इन सिंबल्स का मतलब? - फोटो : istock
होम सिंबल का मतलब?
होम या 'घर' जैसे निशान से पता चलता है कि ये चार्जर डोमेस्टिक और इंडोर यूज के लिए बना है। ये निशान चार्जर के पीछे बना होता है।

4 of 5
क्या आप जानते हैं फोन के चार्जर पर बने इन सिंबल्स का मतलब? - फोटो : istock
करंट या 'लाइटेनिंग' सिंबल का मतलब?  
'करंट' या 'लाइटेनिंग' का सिंबल बताता है कि इस डिवाइस को इस्तेमाल करने के लिए 220V पावर सप्लाई की जरूरत है और पानी और धूप में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप जानते हैं फोन के चार्जर पर बने इन सिंबल्स का मतलब? - फोटो : istock
डबल स्क्वायर सिंबल का मतलब?
डबल स्क्वायर सिंबल से पता चलता है कि ये डबल इंसुलैट है, जिसे 'क्लास सेकेंड सिंबल' भी कहा जाता है। इसमें इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा काफी कम होता है और ये बिजली या करंट को लेकर डबल सुरक्षित है। इसके अलावा इस चार्जर को अर्थिंग की जरूरत नहीं होती और कोई दूसरे सेफ्टी कनेक्शन की आवश्यकता भी नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें