फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Alert: रात को ट्रेन में भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना भरना पड़ सकता है भारी भरकम जुर्माना

Wed, 29 Mar 2023 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
Indian Railways Rules: वैसे तो एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करने के लिए कई तरह के वाहन मौजूद हैं, लेकिन लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से चुनते हैं। जैसे- भारतीय ट्रेन से रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। ट्रेन के अंदर खाने-पीने की व्यवस्था, स्लिपर और एसी की सुविधा के अलावा शौचालय भी ट्रेन में रहता है। वहीं, दूसरी तरफ अगर ट्रेन में यात्रा के दौरान सह-यात्रियों की वजह से किसी यात्री को दिक्कत होती है, तो रेलवे आप पर जुर्माना लगा सकता है। दरअसल, रात में ट्रेन में आपको कुछ चीजें करने से बचना चाहिए। वरना आप पर जुर्माना लग सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
इन गलतियों को करने से बचें:-

नंबर 1
  • अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आप रात में ट्रेन में मोबाइल या स्पीकर में तेज आवाज में गाना नहीं सुन सकते हैं। कई लोग ऐसा करते हैं, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो आप पर जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप ट्रेन में अपने दोस्तों आदि से रात के समय तेज आवाज में बात नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इससे दूसरे यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा आप ट्रेन के अंदर तेज आवाज में मोबाइल पर भी बात नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आप पर कार्रवाई हो सकती है।

4 of 5
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 3
  • रात को लगभग सभी लोग ट्रेन में यात्रा के दौरान सो जाते हैं। पर कई लोग ऐसे भी होते हैं जो रात में लाइट जलाकर रखते हैं। अगर आपके ऐसा करने से किसी यात्री को तकलीफ हो रही है, तो फिर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
न मानने पर जुर्माना
  • आपको ऊपर जितनी भी बातें बताई गई हैं, अगर उनमें से किसी एक को भी लेकर टीटीई से शिकायत होती है तो फिर टीटीई उस यात्री को समझाएगा जो ऐसा कर रहा है। अगर वो यात्री नही समझता है तो आरपीएफ और जीआरपी स्टॉफ ऐसे यात्रियों का चालान काट सकते हैं और साथ ही धारा 145 के तहत कार्रवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें