Train Bike Parcel Process: नौकरी बदलने, पढ़ाई या किसी अन्य वजह से एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए लोग ट्रेन से अपनी बाइक पार्सल करना सबसे सुरक्षित और सस्ता माध्यम मानते हैं। हालांकि, सही नियमों की जानकारी न होने के कारण अक्सर लोगों को रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना देना पड़ता है।
पार्सल बुकिंग के दौरान पैकिंग के नाम पर अधिक पैसे वसूलना या पेट्रोल छूट जाने पर पेनल्टी लगना बहुत आम बात है। अगर आप भी अपनी बाइक को ट्रेन से भेजने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ आसान सावधानियों और नियमों का पालन करके आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।