फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी के चक्कर में ट्रेन में ही छूट गया आपका सामान? जानिए वापस पाने की पूरी प्रक्रिया

Thu, 01 Oct 2026 07:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Operation Amanat Indian Railways: कई बार ऐसा होता है कि ट्रेन में कुछ लोगों का सामान ट्रेन में छूट जाता है। ऐसे में घबराना स्वभाविक है, लेकिन इस दौरान जो लोग थोड़ी समझदारी से निर्णय लेते हैं, उनका सामान वापस मिल सकता है। आइए इस लेख में इसी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में छूटा सामान - फोटो : AI
Lost Luggage on Train: ट्रेन में सफर करते समय जल्दबाजी या ध्यान भटकने के कारण अक्सर यात्रियों का सामान कोच में ही छूट जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और मान लेते हैं कि उनका कीमती लगेज हमेशा के लिए खो गया है। हालांकि, भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक बेहद प्रभावी व्यवस्था चलाता है, जिसके जरिए आप अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पा सकते हैं।

रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने इसके लिए 'ऑपरेशन अमानत' नाम से एक विशेष पहल शुरू की है। इस सेवा के तहत लावारिस मिले सामान की फोटो और विवरण रेलवे पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ट्रेन में सामान छूट जाने पर आपको तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
तुरंत रेल मदद ऐप या 139 पर दर्ज कराएं शिकायत
  • जैसे ही आपको सामान छूटने का अहसास हो, बिना देरी किए रेलवे की हेल्पलाइन संख्या 139 पर कॉल करें।
  • इसके अलावा आप 'रेलमदद' एप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PNR नंबर, कोच संख्या और सामान का विवरण दर्ज करके अपनी ऑनलाइन शिकायत तुरंत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
नजदीकी स्टेशन मास्टर या आरपीएफ से संपर्क करें
  • अगर आप स्टेशन पर ही हैं, तो तुरंत स्टेशन मास्टर या आरपीएफ थाने में जाएं।
  • उन्हें अपनी यात्रा का टिकट और छूटे हुए सामान की पूरी जानकारी दें।
  • आरपीएफ जवान अगले स्टेशन के स्टाफ को अलर्ट करके आपके कोच से सामान तुरंत सुरक्षित जब्त कर लेते हैं।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
'ऑपरेशन अमानत' पोर्टल पर चेक करें अपने सामान की फोटो
  • आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर 'Operation Amanat' सेक्शन में जाएं।
  • यहां कई मंडलों में मिले खोए हुए सामान की तस्वीरें और ब्योरा अपलोड किया जाता है।
  • आप अपने नजदीकी स्टेशन या डिवीजन का चयन करके फोटो देखकर अपने लगेज की पहचान आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
पहचान पत्र और सबूत दिखाकर प्राप्त करें अपना लगेज
  • सामान की पहचान हो जाने के बाद आपको संबंधित रेलवे स्टेशन के आरपीएफ ऑफिस जाना होगा।
  • वहां अपने पहचान पत्र, यात्रा टिकट और सामान का सही मालिकाना हक या बिल दिखाकर आप अपना छूटा हुआ सामान सुरक्षित वापस प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें