फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: चेक करें कहीं आपकी ट्रेन तो रद्द नहीं? रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

Tue, 16 Jun 2026 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Cancelled Train List: अगर आप भी इस सप्ताह में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो जान लें कि भारतीय रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Cancelled Train List In Hindi: एक शहर से दूसरे शहर में जाने के लिए लोग ट्रेन से सफर करते हैं। लंबी दूरी का सफर भी ट्रेन के जरिए आरामदायक तरीके से पूरा किया जा सकता है, लेकिन कई बार किन्हीं कारणों की वजह से हमें पता चलता है कि जिस ट्रेन का हमने टिकट बुक किया था, वो कैंसिल हो गई है।

दरअसल, कभी ट्रैक पर चलने वाले काम तो कभी किसी अन्य तकनीकी दिक्कत की वजह से ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है या रूट बदल दिया जाता है। जैसे,  झारखंड से पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इस सप्ताह इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
किस वजह से ट्रेनें कैंसिल हुई हैं?
  • दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य चल रहा है
  • ऐसे में इस ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों के संचालन में बदला किया गया है
  • साथ ही कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है
  • यही नहीं, कई ट्रेनों को उनके गंत्वय से पहले ही खत्म किया जाएगा यानी शॉर्ट टर्मिनेट
  • इससे झारखंड से पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा
विज्ञापन

3 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं?

भागा-आद्रा मेमू (भागा से आद्रा और आद्रा से भागा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन)
ये ट्रेन 21 जून को कैंसिल रहेगी

चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू (चंद्रपुरा से भोजूडीह और वापसी में भोजूडीह से चंद्रपुरा)
ये ट्रेन 21 जून को रद्द रहेगी यानी ये ट्रेन दोनों तरफ से नहीं चलेगी

4 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
आद्रा-आसनसोल मेमू
ये ट्रेन अलग-अलग दिनों में पूरी तरह से कैंसिल रहेगी, इसलिए इसका स्टेटस जरूर चेक कर लें

आद्रा-मिदनापुर मेमू
ये ट्रेन इस सप्ताह कुछ दिनों तक रद्द रहेगी, इसलिए इसका स्टेटस जरूर चेक कर लें
विज्ञापन

5 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
ये ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल:-
  • रेलवे की तरफ से जारी हुई जानकारी के मुताबिक, कुछ लोकल और मेमू ट्रेनें कई अलग-अलग तरीखों पर कैंसिल रहेंगी
  • इनमें नीचे दी गई ट्रेनें शामिल हैं:-
  • प्रमुख  रूप से भागा-आद्रा मेमू
  • चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू
  • आद्रा-आसनसोल मेमू
  • आद्रा-मिदनापुर मेमू जैसी ट्रेनें शामिल हैं

टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू ट्रेन अपने गंतव्य की जगह आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
घर से निकलने से पहले क्या करें?
  • अगर आपने भी ट्रेन टिकट बुक किया है, तो घर से निकलने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जान लें
  • नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम यानी NTES एप पर ट्रेन का लाइव स्टेटस देख सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें