फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Fare: आज से महंगा हो गया रेल सफर, जानें किन ट्रेनों का कितना बढ़ा है किराया; यहां जानें सबकुछ

Tue, 01 Jul 2025 06:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Ke Ticket Ke Price Bade: आज यानी 1 जुलाई 2025 से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ने जा रहा है, क्योंकि आज से ट्रेन टिकट महंगे हो गए हैं। आप यहां जान सकते हैं रेलवे ने कितना किराया बढ़ाया है।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है? - फोटो : AdobeStock
Train Ticket Price Hike: आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो भारतीय ट्रेन से सफर करता है। दूर-दराज ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में ट्रेनें चलती हैं और लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। इसके लिए आपको बस ट्रेन टिकट लेना होता है जो आप टिकट काउंटर से या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IRCTC अकाउंट से ऐसे करें आधार लिंक, वरना नहीं कर पाएंगे तत्काल ट्रेन टिकट बुक

इन सबके बीच अब अगर आप यानी आज 1 जुलाई से ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए आपको पहले से मुकाबले अधिक पैसे देने पडे़ंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आज से ट्रेन टिकट अब महंगे हो गए हैं। इसलिए अगर आप भी अगर ट्रेन टिकट बुक करने जा रहे हैं तो यहां जान लें कि किन ट्रेनों के किराए में कितनी बढ़ोतरी की गई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे ट्रेनों के टिकट की नई कीमत यहां जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है? - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक परिपत्र में जारी की गई जानकारी
  • दरअसल, रेल मंत्रालय ने बीते दिन एक आधिकारिक परिपत्र जारी किया। इसमें जानकारी दी गई कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 जुलाई 2025 से किराए संशोधन किया गया है। ऐसे में अगर आप आज यानी 1 जुलाई 2025 से ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है? - फोटो : AdobeStock
कितना बढ़ा है किराया?
  • नई घोषणा के आधार पर गैर-वातानुकूलित यानी नॉन-एसी श्रेणियों में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर और सभी वातानुकूलित यानी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराए की कीमत बढ़ाई गई है। हालांकि, ये जान लें कि मासिक सीजन टिकट व शहरी/मास ट्रांजिट सेवाओं के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही लोकल ट्रेनों यानी सबअर्बन सेवाओं के किराए में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 of 5
ट्रेन टिकट के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है? - फोटो : AdobeStock
किन ट्रेनों में बढ़ा है किराया?

बढ़ा हुआ किराया सिर्फ लंबी दूरी की ट्रेनों पर ही लागू होगा:-
  • यहां जान लें कि राजधानी
  • शताब्दी
  • दुरंतो
  • वंदे भारत
  • तेजस
  • हमसफर
  • अमृत भारत
  • गतिमान
  • महामना
  • अंत्योदय
  • जनशताब्दी
  • युवा एक्सप्रेस समेत सभी प्रीमियम और विशेष ट्रेनों पर बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन टिकट के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है? - फोटो : AdobeStock
  • रेल मंत्रालय की तरफ से जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक, द्वितीय श्रेणी का किराया 500 किलोमीटर तक पहले जैसा ही रहेगा। फिर इसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए 0.5 पैसे रुपये की बढ़ोतरी हुई है
  • जबकि, स्पीलर और फर्स्ट क्लास श्रेणी में प्रति किलोमीटर 0.5 पैसे की बढ़ोतरी हुई है
  • एसी श्रेणियों यानी फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें