फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Lower Berth Seat: ट्रेन में लोअर बर्थ बुक करने के बाद भी क्यों नहीं मिलती ये सीट? जानें कारण

Wed, 15 Apr 2026 07:56 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Lower Berth Seat Rule: अगर आपको भी ट्रेन में लोअर बर्थ बुक करने के बाद ये सीट नहीं मिलती है, तो आपको रेलवे की टिकट बुकिंग सिस्टम को समझना चाहिए। इसके बाद आप जान पाएंगे कि ऐसा क्यों होता है।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में लोअर सीट कैसे मिलती है? - फोटो : Amar Ujala
How to get Lower Berth: ट्रेन में लोअर बर्थ किसे पसंद नहीं? हर कोई चाहता है कि वो भी इस सीट पर बैठकर बाहर के नजारों का लुत्फ उठाए, लेकिन ऐसा हर बार नहीं हो पाता है क्योंकि अधिकतर समय लोगों को ट्रेन में लोअर बर्थ बुक करने के बाद भी नहीं मिलती है।

आपने देखा होगा कि आपने टिकट बुकिंग के समय सीट तो लोअर चुनी है, लेकिन आपको बुकिंग के बाद मिडिल या अपर बर्थ मिल जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आखिर भारतीय रेलवे का कौन सा नियम इस पर काम करता है? चलिए जानते हैं लोअर सीट बुकिंग सिस्टम के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में लोअर सीट कैसे मिलती है? - फोटो : AdobeStock
लोअर बर्थ बुकिंग के क्या नियम है?
  • रेलवे के मुताबिक, सीनियर सिटीजन और 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का एक संयुक्त कोटा होता है
  • स्लीपर और एसी क्लास के लिए ये कोटा अलग-अलग होता है
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में लोअर सीट कैसे मिलती है? - फोटो : AdobeStock
  • एक पीएनआर पर सिर्फ 1 या 2 सीनियर सिटीजन को ही लोअर बर्थ मिल सकती है
  • ऐसे में अगर आपने एक पीएनआर पर टिकट बुक की हैं और उसमें 2 से अधिक सीनियर सिटीजन हैं, तो आपको लोअर बर्थ मिलने की संभावना कम हो सकती है

4 of 5
ट्रेन में लोअर सीट कैसे मिलती है? - फोटो : AdobeStock
क्यों नहीं मिलती आपको लोअर बर्थ?
  • अगर आप सीनियर सिटीजन या 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिला नहीं हैं, तो आपको लोअर बर्थ मिलने की संभावना कम हो जाती है
  • पहले ही ट्रेन में अगर लोअर बर्थ फुल हो गई हैं, तो भी ऐसा हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में लोअर सीट कैसे मिलती है? - फोटो : AdobeStock
  • आप अगर आखिरी समय पर ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो भी लोअर सीट मिलने की संभावना कम हो सकती है। क्योंकि जब तक सभी लोअर यात्रियों को दे दी जाती है
  • आपने अगर सीट बुक करते समय बर्थ की सुविधा वाला ऑप्शन न चुना गया हो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें