Train Chain Pulling Penalties: भारतीय रेलवे से सफर करते समय आपने ट्रेनों के डिब्बों में एक लाल रंग की अलार्म चेन जरूर देखी होगी। यह चेन यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाई जाती है ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में चलती ट्रेन को तुरंत रोका जा सके। मगर कई बार एक आम इंसान अपनी छोटी सी सुविधा, जैसे किसी छूटे हुए साथी को बुलाने या अपनी पसंद के स्टेशन पर उतरने के लिए, बिना वजह चेन खींच देता है।
रेलवे नियमों के मुताबिक, बेवजह चेन पुलिंग करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जो पूरी ट्रेन के सिस्टम को प्रभावित करता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसा करने पर क्या सजा मिलती है और कानूनन आप किन हालातों में इमरजेंसी में चेन खींच सकते हैं।