फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: पीएम किसान योजना में नए किसानों के आवेदन की क्या है प्रक्रिया? जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Wed, 29 Jul 2026 09:29 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan New Registration: पीएम किसान योजना में बहुत से किसान आवेदन करके इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, मगर इसकी प्रक्रिया न मालूम होने की वजह से वे आवेदन नहीं कर पाते हैं। आइए इस लेख में इस योजना के आवेदन से जुड़ी एक-एक बारीक जानकारियों के बारे में समझते हैं कि घर बैठे किसान भाई इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान नया रजिस्ट्रेशन 2026 - फोटो : AI
Apply Online Farmer Scheme: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को खेती-किसानी के खर्चों के लिए हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद 2,000 रुपये की तीन समान किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। आपको बता दें कि कई नए किसान अपनी पात्रता के बावजूद अब तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। इसके अलावा, कुछ ऐसे भी युवा किसान हैं जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है और वे अब इस योजना का लाभ लेने के पात्र बन चुके हैं।

ऐसे में एक आम किसान अक्सर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के डर से आवेदन करने से कतराता है, लेकिन सरकार ने अब इसकी प्रक्रिया को बेहद सरल और ऑनलाइन कर दिया है। आइए इस लेख में समझते हैं कि नए किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए घर बैठे कैसे आवेदन कर सकते हैं और उन्हें किन-किन जरूरी कागजातों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

2 of 5
पंजीकरण के लिए इन 4 मुख्य दस्तावेजों का होना है बेहद जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
पंजीकरण के लिए इन 4 मुख्य दस्तावेजों का होना है बेहद जरूरी
  • नए आवेदन के लिए सबसे पहले आपके पास एक वैध आधार कार्ड होना अनिवार्य है, जो आपकी पहचान का मुख्य जरिया है। 
  • इसके साथ ही आपकी खेती योग्य जमीन के पुख्ता कानूनी दस्तावेज यानी खसरा-खतौनी होने चाहिए। 
  • इसके अलावा, एक चालू बैंक खाता जो आधार से लिंक हो और एक ऐसा एक्टिव मोबाइल नंबर जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा हो, बेहद जरूरी है ताकि ओटीपी आ सके।  
विज्ञापन

3 of 5
आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करने का पहला चरण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करने का पहला चरण
  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) को खोलें। 
  • होमपेज पर जाते ही आपको 'फार्मर्स कॉर्नर' नाम का एक सेक्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको 'न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन'  के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अपनी पात्रता के अनुसार ग्रामीण या शहरी किसान पंजीकरण के विकल्प को चुनें।

4 of 5
आधार वेरिफिकेशन और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया - फोटो : instagram
आधार वेरिफिकेशन और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया
  • अब स्क्रीन पर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद अपना राज्य चुनें और दिए गए कैप्चा कोड को भरकर 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर आए कोड को भरते ही मुख्य आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जहां आपको अपना नाम, बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड और जमीन के मालिकाना हक (जैसे खाता और खसरा नंबर) की सही-सही जानकारी भरनी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अंतीम प्रक्रिया
  • इसके बाद पोर्टल पर मांगी गई जानकारी सही-सही भरें। अगर आवेदन के दौरान किसी दस्तावेज की जरूरत हो, तो उसे निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। 
  • कई मामलों में आधार और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन ऑनलाइन भी किया जाता है। भविष्य के संदर्भ के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर संभालकर रखें। 
  • अगर आप वेबसाइट का उपयोग नहीं करना चाहते, तो गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक 'PM-Kisan' मोबाइल एप डाउनलोड करके भी ठीक इसी आसान तरीके से अपना नया पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
  • आवेदन सबमिट होने के बाद, आपका फॉर्म सत्यापन के लिए पहले ब्लॉक या तहसील स्तर पर जाएगा। 
  • वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे जिला और फिर राज्य स्तर पर जांचा जाएगा। 
  • सब कुछ सही पाए जाने पर आपका नाम अंतिम 'बेनिफिशियरी लिस्ट' में शामिल होगा, जिसके बाद आपके खाते में किस्त आना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें